प्राइवेट बस स्टैंड पर बन रहा अटल सेतु अंतिम चरण में, 1.26 करोड़ की परियोजना का जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण। @NeemuchToday

 

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शहर को जल्द ही एक नई सौगात मिलने वाली है। प्राइवेट बस स्टैंड पर नगर पालिका की महत्वाकांक्षी अटल सेतु परियोजना का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 1 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से बन रहे 50 मीटर लंबे पुल का नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने वार्ड पार्षद किरण शर्मा, रूपेंद्र लोढ़ा, रमेश धनगर और राम सहित नगर पालिका अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए ठेकेदार को अगले 15 दिनों में पुल का निर्माण पूरा करने तथा साथ ही फैब्रिकेशन का कार्य भी समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। नपाध्यक्ष ने कहा कि अटल सेतु बनने से शहर ही नहीं, पूरे जिले के यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। वहीं जनप्रतिनिधियों ने इसे नगर पालिका की महत्वपूर्ण विकास परियोजना बताते हुए समय पर कार्य पूर्ण कराने पर जोर दिया।

Top