नशे के खिलाफ एकजुट हुआ प्रशासन, सीएम राइज स्कूल में चला जागरूकता अभियान। @NeemuchToday

 

नीमच टुडे न्यूज़ |मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत मनासा थाना क्षेत्र के सांदीपनि सीएम राइज स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, एसडीओपी सबेरा अंसारी एवं थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने परिवार व समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही नशा मुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Top