14 दिन बाद झमाझम बारिश से खिली किसानों के चेहरों पर मुस्कान, सूखती फसलों को मिला जीवनदान। @NeemuchToday

 

नीमच टुडे न्यूज़| लगातार 14 दिनों तक बारिश नहीं होने से परेशान किसानों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई। चीताखेड़ा अंचल में बुधवार शाम हुई झमाझम बारिश ने खरीफ फसलों में नई जान फूंक दी। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से खेतों में सूखने लगी फसलों को संजीवनी मिली और किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। कम बारिश के कारण कई किसानों को दो से तीन बार तक बुवाई करनी पड़ी थी, जिससे वे चिंता में थे। बारिश के बाद खेतों में फसलें फिर से लहलहाने लगी हैं। ग्रामीणों ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए घास भेरू की परिक्रमा, उज्जैनी, हवन-पूजन और खेडा देवता की पूजा जैसे पारंपरिक धार्मिक आयोजन भी किए। किसानों ने इस बारिश को खरीफ सीजन के लिए राहत और उम्मीद की नई किरण बताया।

Top