ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों पर कलेक्टर सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी। @NeemuchToday

 

नीमच टुडे न्यूज़ |जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के नियमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने घर-घर गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करने, प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ सघन अभियान चलाने, बाजारों को प्लास्टिक मुक्त बनाने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। रामपुरा ट्रेंचिंग ग्राउंड में लापरवाही मिलने पर संबंधित सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए, वहीं मनासा एसडीएम के प्रति भी नाराजगी जताई। अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Top