बघाना पुलिस का ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार एमडी, डोडाचूरा और पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | बघाना थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से छोटी सादड़ी की ओर जा रहे दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 54 ग्राम एमडी ड्रग, 5 किलो डोडाचूरा, एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज पिता शब्बीर और अमन पिता अब्दुल सत्तार, दोनों निवासी नाका नंबर-4, बघाना के रूप में हुई है। पूछताछ में सात अन्य संदिग्धों के नाम सामने आने पर पुलिस ने उन्हें भी प्रकरण में नामजद कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर पूरे ड्रग नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रतापगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के साथ-साथ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Top