गंदगी पर नपाध्यक्ष के दिखे सख्त तेवर, दुकानदारों को लगाई फटकार; मौके पर हुई कार्रवाई। @NeemuchToday

 

नीमच टुडे न्यूज़ |राज्य स्तरीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता से पहले शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में नपाध्यक्ष ने स्विमिंग पूल क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए दुकानदारों को फटकार लगाई। इसके बाद नगर पालिका की टीम ने मौके पर चालानी कार्रवाई करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। नपाध्यक्ष ने कहा कि "स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के तहत पूरे शहर में लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से घरों और दुकानों के आसपास कचरा नहीं फैलाने, पानी जमा नहीं होने देने तथा शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के मद्देनजर शहर की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है और जहां भी गंदगी या नियमों की अनदेखी मिलेगी, वहां नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Top