नीमच टुडे न्यूज़ | क्रिएटिव माइंड्स ग्लोबल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी में छात्र नेतृत्व को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भारतीय शास्त्रीय फ्यूजन नृत्य की प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्होंने पद एवं दायित्व की शपथ ली।
इस दौरान हेड बॉय पवन सिंह तंवर और हेड गर्ल जिविशा मोड़ को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यालय की चारों हाउस—आकाश, अग्नि, जल एवं पृथ्वी—के विभिन्न पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्या स्नेहा मदनानी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, उत्तरदायित्व और सेवा-भाव के साथ नेतृत्व निभाने का संदेश दिया। वहीं डायरेक्टर विकास मदनानी ने नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने नेतृत्व कौशल और समर्पण से विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।