मेस्सी शोरूम से इंद्रानगर तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर पालिका ने बुलडोजर से हटाए अवैध कब्जे | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मेस्सी शोरूम से इंद्रानगर तक विशेष अभियान चलाया। सीएमओ दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और रहवासियों को सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश भी दी। नगर पालिका ने स्पष्ट किया कि शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ और यातायात के अनुकूल बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Top