नीमच टुडे न्यूज़ | खुर्द निवासी 25 वर्षीय सुभाष प्रजापत ने जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। सुभाष के अनुसार 24 जुलाई को उंगली में फ्रैक्चर होने पर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी उंगली पर प्लास्टर चढ़ाया गया था। उनका दावा है कि प्लास्टर के अंदर घाव सड़ गया, जिससे उंगली में तेज दर्द, सूजन और असहनीय तकलीफ होने लगी। पीड़ित का आरोप है कि उसने अपनी परेशानी को लेकर अस्पताल में कई बार शिकायत की, लेकिन उसकी समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद उसने मामले की जांच कर उचित उपचार उपलब्ध कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में जिला अस्पताल प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की पुष्टि और आरोपों की जांच संबंधित अधिकारियों के स्तर पर होना बाकी है।