नीमच टुडे न्यूज़ | ज्ञानोदय विश्वविद्यालय, नीमच ने उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई पहल करते हुए विभिन्न विषयों में पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही अब नीमच एवं आसपास के जिलों के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा उद्योग और सेवा क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को शोध कार्य के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विश्वविद्यालय में अनुभवी शोध मार्गदर्शकों, आधुनिक रिसर्च सुविधाओं, डिजिटल लाइब्रेरी और पारदर्शी शोध प्रक्रिया के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर शोधार्थी पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे। विश्वविद्यालय का उद्देश्य मालवा क्षेत्र में शोध एवं नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाली शोध सुविधाएं उपलब्ध कराना है।