सुसंस्कारी परिवार के बिना कन्या का विवाह सफल नहीं होता - नरेंद्र देव नागदा, बिसलवास खुर्द में श्रीमद् भागवत कथा प्रवाहित | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | जिस परिवार में प्रेम सद्भाव रहता है उस परिवार में एकता रहती है। और उस परिवार में शांति रहती हैऔर उस परिवार की प्रगति होती है सभी को परिवारों में प्रेम सद्भाव  से रहना चाहिए ।संस्कारी परिवार ही प्रगति का परिचायक एक होता है।सुंस्कारी परिवार के बिना कन्या का विवाह सफल नहीं होता है। जिस प्रकार राजा रुक्मी ने अपनी पुत्री रुक्मणी का विवाह सुसंस्कारी  कृष्ण के साथ किया और संसार को यह संदेश दिया कि संस्कारी व्यक्ति के साथ ही अपनी कन्या का विवाह करना चाहिए तभी उसका परिवार सफल होता है।

यह बात भागवत आचार्य पंडित नरेन्द्र नागदा ने कही।वे नीमच जिले के छोटे से ग्राम बिसलवास खुर्द निवासी उमाशंकर कमला नागदा, के पुत्र गुणवंत नागदा मेनारिया के सेवानिवृत्ति कार्यक्रमों की पावन उपलक्ष्य में ग्राम वासियों द्वारा आयोजित  श्रीमद् भागवत कथा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शुभ मंगल कार्य के लिए घर से प्रस्थान करना हो तो गुड़, शहद, दही का सेवन करके ही निकालना चाहिए।  धन संपत्ति वैभव सब यहीं रह जाते हैं मनुष्य की मृत्यु के बाद उसके साथ पुण्य कर्म ही साथ जाते है इसलिए हमें अच्छे कर्म करना चाहिए। प्रतिदिन सुबह सूर्योदय से पूर्व सुबह जल्दी उठना चाहिए सभी जीवन का कल्याण होता है। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए किया गया दान ही जीवन में साथ जाता है।

श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग में झूमे श्रद्धालु
....
श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा के मध्य जब भागवत आचार्य पंडित नरेंद्र नागदा ने रुक्मणी विवाह का प्रसंग बताया तो जय जय श्री कृष्ण की स्वर लहरिया बिखरने लगी। श्री कृष्ण रुक्मिणी की झांकी में माताजी पूजा नागदा ,कृष्ण विशाखा मेनारिया ,रुक्मणी पीहू पाटीदार, श्री कृष्ण वैभवी परी नागदा, सखी प्राप्ति जायसवाल ने प्रभावी अभिनय प्रस्तुत किया।

 


 

ये थे  धार्मिक प्रसंग

श्रीमद्भागवत कथा में पंडित नरेंद्र नागदा ने शिशुपाल,रणछौड, राजा रुक्मी, शेषनाग, कंस वध, कालसर्प,कालयमन, कालिया देह, गोकुल के ग्वाले, श्रीकृष्ण का मथुरा आगमन, आदि धार्मिक विषयों के वर्तमान परिपेक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रीमद् भागवत कथा का सीधा प्रसारण सत्संग चिंतन युटुब ‌ पर किया जा रहा है।श्रीमद् भागवत कथा पोथी  पूजन आरती में  निम्बाहेडा के  सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य व  भारत विकास परिषद निंबाहेड़ा के अध्यक्ष मांगीलाल मेनारिया, जल सेवक दशरथ मेनारिया, रमेश चंद्र नागदा घसुंडी, मुरली नागदा कानाखेडा, भाजपा जिला महामंत्री ममता नागदा, सुगनाबाई नागदा, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

कथा में आज कृष्ण सुदामा मिलन प्रसंग
श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में आज शनिवार श्री कृष्ण सुदामा जैसे विभिन्न धार्मिक विषयों के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में आचार्य नरेंद्र देव नागदा‌ के श्रीमुख से‌ श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा प्रतिदिन 4 मई से 10मई तक प्रतिदिन सुबह 11  से 4 बजें तक प्रवाहित होगी।

Top