श्रीमती नानी बाई शर्मा पंचतत्व में हुई विलीन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | स्थानीय जोधपुरा ब्राह्मण (शर्मा)समाज के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिवशंकर शर्मा, पंडित रामचंद्र शर्मा, पंडित सुरेश शर्मा की पूज्य माताजी एवं दिनेश शर्मा,जनशिक्षक व नर सेवा नारायण सेवा समिति के वरिष्ठ सुनील शर्मा, पंकज शर्मा, अनिल शर्मा,पीयुष शर्मा की पूज्य दादीजी एवं स्वर्गीय छोगमल जी शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती नानी बाई शर्मा का 102 वर्ष की आयु में मंगलवार को दोपहर में नीमच चिकित्सालय में इलाज के दौरान दु:खद स्वर्गारोहण हो गया। इनकी शवयात्रा ब्राह्मण मौहल्ले में स्थित उनके निवास स्थान से विभिन्न मार्गो से निकली। 

 

उल्लेखनीय है कि श्रीमती नानी बाई शर्मा 102 साल की उम्र पार कर लेने के बाद भी वो उनके सभी नित्य कार्य स्वयं कर लेती थी। प्रतिदिन सुबह 2 घंटे पाठ -पुजा एवं माला जाप करना आदि दैनिक कार्यों को स्वयं कर लेती थी। उनका अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर इलाज हेतु नीमच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनका दुःखद निधन हो गया। उनके निधन होने की सुचना मिलते ही ब्राह्मण समाज के अलावा अन्य समाजजनों आस-पास पूरे क्षेत्र में शौक की लहर छा गया। नानी बाई शर्मा बड़े ही सरल स्वभाव, सौम्य और धार्मिक प्रवृत्ति, मिलनसार मृदुभाषी, हंसमुख स्वभाव की महिला थी। उनकी अंतिम यात्रा विभिन्न मार्गों से निकली, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शवयात्रा में शामिल हुए। मुक्तिधाम पर उनके पार्थिव देह को उनके पुत्रों सहित परिजनों ने मुखाग्नि दी।

Top