बाबा साहेब की मूर्ति स्थापना हेतु समाज की बैठक सम्पन्न |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ |14 सितंबर 2025, रविवार को दोपहर 12 बजे अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज की धर्मशाला में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर  की मूर्ति स्थापना हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता  प्रकाश चंद्र मालवीय (जिला अध्यक्ष, नीमच) व  अर्जुनसिंह  मेहर (वरिष्ठ समाजसेवी, सुवासरा) ने की।सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए कि मूर्ति धर्मशाला के मुख्य गेट के बाहर स्थापित की जाएगी। भूमि पूजन का कार्य धर्मशाला समिति तय करेगी। सहयोग राशि हेतु रसीद कट्टे वितरित किए गए हैं, जिन्हें नियमानुसार कोषाध्यक्ष को जमा किया जाएगा। प्रकाश चंद्र  को कोषाध्यक्ष व राजेंद्र  (जवासा) को सचिव नियुक्त किया गया। पूर्व में गठित संरक्षक पद को विलोपित कर मार्गदर्शक मंडल का गठन किया गया।बैठक में लगभग 37 से अधिक समाजबंधु उपस्थित रहे। अंत में श्यामलाल  मालवीय (धर्मशाला अध्यक्ष) ने सभी का आभार व्यक्त किया।
 

Top