नीमच टुडे न्यूज़ | 25सितंबर ।साध्वी सोम्य प्रभा श्री जी, सौम्य दर्शना श्री जी मसा की निश्रा एवं श्री जैन श्वेतांबर महावीर जिनालय ट्रस्ट एवं चातुर्मास समिति विकास नगर के तत्वाधान में साध्वी सौम्य प्रभा श्री जी मसा आदि ठाणा 4के चातुर्मास में विजय वल्लभ सूरी जी महाराज साहब की पुण्यतिथि एवं श्री संघ में तपस्वियों की अनुमोदना के निमित्त पंचान्हिका जिन भक्ति महोत्सव का आयोजन 25 सितंबर से 29 सितंबर तक महावीर जिनालय विकास नगर में प्रति दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आयोजित किया जा रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया चातुर्मास समिति संयोजक राजमल छाजेड़ व सचिव राजेंद्र बंबोरिया ने बताया कि 25 सितंबर को सुबह 9 बजे मन भावन पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजा से शंखनाद हुआ,8 कर्म के निवारण के लिए सुबह 9 बजे सनातन महोत्सव की पूजा अष्टप्रकारी पूजन किया गया। इस अवसर पर साध्वी सौम्या दर्शना श्री जी महाराज साहब ने कहा कि आठ कर्म के निवारण के लिए पंचकल्याणक पूजन किया जाता है च्यवन, जन्म ,दीक्षा ,केवलज्ञान एवं निवार्ण पांच कल्याणको का महत्वपूर्ण सार है। पार्श्वनाथ भगवान ने स्वयं तीर्थंकर की भक्ति की थी यश नाम कर्म का उपजन किया था ऐसे परम परमात्मा की पूजा भक्ति से अपयश नाम का निवारण होता है हमारी बात को कोई भी स्वीकार कर लेता है। पूजा के परिणाम स्वरुप मान सम्मान बढ़ता है कल्याणक में भक्ति करने से ही आत्म कल्याण हो सकता है कल्याणक शब्द अपने आप में संदेश देता है कि वह कल्याणकारी होता है जिन्होंने स्वयं आत्म कल्याण कर सिद्धि को प्राप्त कर लिया था ऐसे तीर्थंकर परमात्मा का कल्याणक महोत्सव भक्ति करने से हमारा भी कल्याण होगा ऐसी हमें प्रार्थना की भावना की जाती है। अवसर पर बंटी बाप ना विजयनगर भजन गायक कलाकार ने मेरे मन में पारसनाथ रोम रोम में समय पारस रे,..... तुमसे लागी लगन ले लो अपनी शरण पारस प्यारा लगेआदि भजन प्रस्तुत किए। पारस पूजा के धर्म लाभार्थी प्रेम प्रकाश राहुल जैन ऋषभ पगारिया परिवार थे जिनका श्री संघ पदाधिकारीयों द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में आज 26 सितंबर शुक्रवार को सुबह 9बजे सुनहरा पार्श्वनाथ पद्मावती महा पूजन, 27 सितंबर शनिवार सुबह 9बजे भक्ति पुर्ण तपागच्छीयधिष्टायक
देव श्री मणिभद्र धारी की पूजन, 28 सितंबर रविवार को सुबह 9.15 बजे भव्य दिव्य धन्ना शाली भद्र की नाटिका का मंचन एवं दिव्य निदानों से परिपूर्ण देवलोक से 99 पेटिया का उतरना, 29 सितंबर सोमवार को सुबह 9.15 बजे शाश्वत नवपद ओलीजी का शुभारंभ एवं श्री सिद्ध चक्र महापूजन, सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। इस अवसर पर विधि विधान हेतु विधिकारक बंटी बाफना विजयनगर, अरुण आंचलिया, सुधीर जैन उन्हेल, तथा मेवाड़ व मालवांचल के प्रख्यात भजन गायक कलाकार शुभम नाकोड़ा चौहान व हितेश नागौरी नीमच द्वारा विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस अवसर पर पंजाब केसरी विजय वल्लभ सुरीश्वर जी महाराज साहब की समुदाय वर्तनी, श्रुत भास्कर आचार्य धर्म धुरंधर सुरीश्वर जी महाराज साहब की आज्ञानुवर्तनी शासन दीपिका सुमंगला श्री जी महाराज साहब की शिष्या शासन प्रभाविका साध्वी सौम्य प्रभा साध्वी सोम्य दर्शना साध्वी अक्षय दर्शना साध्वी परम दर्शना श्रीजी महाराज साहब का सानिध्य मिलेगा। इस अवसर पर विभिन्न तपस्वियों की अनुमोदना की जाएंगी।