नीमच टुडे न्यूज़ ! नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत बुधवार को सायं 4:00 बजे वार्ड क्रमांक 03 मैं मठ के सामने 13. 34 लाख की लागत से सीसी रोड का एवं वार्ड क्रमांक 14 के अंतर्गत आने वाले योगी नाथ समाज शमशान की 8.38 लाख लागत वाली बाउंड्रीवाल का भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया! कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार व नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, शिव शक्ति मठ के महंत भास्करानंद जी गिरी,मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया,नपा उपाध्यक्ष रंजना करणसिंह परमाल, नगर मंडल अध्यक्ष दारासिंह यादव की उपस्थिति में दोनों विकास कार्यों का भूमि पूजन कर नीमच सिटी वासियो को 22 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात प्रदान की! कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष हेमलता धाकड़, पार्षद रामचंद्र धनगर किरण शर्मा राकेश किलोरिया, आलोक सोनी, रूपेंद्र लोक्स, श्री दुर्गा शंकर भील, मंडल महामंत्री दुर्गेश शर्मा, अनिल माली, हुसैन कारपेंटर आदि भी मंचासीन थे!
कार्यक्रम में विधायक परिहार व नपा अध्यक्ष चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश व प्रदेश में चल रही जनहितेषि योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर देश व प्रदेश का सर्वांगीण विकास करते हुए गरीब वर्ग के आंसू पौंछने का काम कर रही है! विधायक व नपाध्यक्ष ने नीमच शहर में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि शीघ्र ही नीमच सिटी पुलिया से फव्वारा चौक तक डिवाइडर युक्त टू लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसकी शासन से स्वीकृत हो चुकी है! स्वागत भाषण पार्षद रामचंद्र धनगर ने दिया! कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव ने भी संबोधित किया! कार्यक्रम का संचालन राजेश पप्पू मंगल ने किया व आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने व्यक्त किया! इस दौरान नपा के पूर्व एल्डरमैन लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, एडवोकेट विनोद शर्मा, नाथ योगी समाज के अध्यक्ष शिवनाथ योगी, दिनेश योगी, मंगू भाई परमार, महेश चौधरी, पूर्व पार्षद मुरली कुंगर, भगवती प्रसाद कौशल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला पुरुष उपस्थित थे!