छात्रों के बौद्धिक विकास हेतु नीमच में शतरंज प्रशिक्षण हाल का शुभारंभ |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ |  जिला प्रशासन नीमच द्वारा कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास हेतु टाउन हॉल में शतरंज प्रशिक्षण हाल का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर चंद्रा एवं नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।कलेक्टर ने बताया कि शासकीय विद्यालयों में पूर्व में आयोजित शतरंज प्रतियोगिताओं में 170 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने छात्रों से प्रशिक्षण लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने का आव्हान किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने खेल के विकास हेतु हर संभव सहयोग देने की बात कही।जिला शतरंज संघ अध्यक्ष विजय गर्ग ने बताया कि शुरुआत में सप्ताह में दो दिन शतरंज सिखाया जाएगा, बाद में इसे नियमित किया जाएगा। कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी, विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित रहे।

Top