भारतीय मजदूर संघ ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सोपा डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे को ज्ञापन |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़। दिनांक 17 नवंबर 2025। प्रदेश कार्यकारिणी के आव्हान पर मध्यप्रदेश के नियमित, संविदा, अंशकालीन, स्कीम वर्कर्स, आउटसोर्स श्रमिक, कर्मचारी, अधिकारी, पेंशनर्स, आशा–उषा कार्यकर्ता तथा सफाई कर्मचारियों की विभिन्न व जायज मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने आज कलेक्टर कार्यालय नीमच पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष नितिन साहू  के नेतृत्व में दोपहर 01 बजे बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन  डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे को सौंपा। ज्ञापन में सभी विभागों के कर्मचारियों से संबंधित लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की अपील की गई। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष नितिन साहू के साथ महामंत्री  सुभाष कुमावत , पेंशनर संघ जिला अध्यक्ष  शम्भू प्रसाद शर्मा , उपाध्यक्ष  दिनेश शर्मा , बिजली कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष  राजेन्द्र जैन , सह मीडिया प्रभारी  चंद्रशेखर जायसवाल , कोषाध्यक्ष  राजेश पोरवाल , सफाई कर्मचारी मोर्चा जिला अध्यक्ष  रोहित नरवाले , लोकेश खरे , सहित बड़ी संख्या में आशा–उषा कार्यकर्ता, महिला मातृशक्तियां तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
 

Top