8वें प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर नीमच में आइएनओ व गायत्री परिवार की संयुक्त परिचर्चा आयोजित |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | 8वें प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (आइएनओ) एवं गायत्री परिवार (स्वाध्याय मंडल) के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वेद माता गायत्री के मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। मुख्य वक्ता एवं कार्यक्रम अध्यक्ष सहित अतिथियों का स्वागत अक्षय पट्ट ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. महेश शर्मा ने प्राकृतिक चिकित्सा को प्राचीन भारतीय जीवन पद्धति बताते हुए कहा कि मानव को प्रकृति के नियमों के अनुरूप जीवन जीने से ही पूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी कैलाश अहीर ने गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा द्वारा लिखित प्राकृतिक चिकित्सा संबंधी साहित्य का उल्लेख करते हुए कहा कि निरोगी जीवन के लिए प्राकृतिक चिकित्सा अपनाना अनिवार्य है। आइएनओ संरक्षक एडवोकेट अजय भटनागर ने आधुनिक समय में प्राकृतिक चिकित्सा की बढ़ती आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं आइएनओ जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश सहसचिव सत्येन्द्र सक्सेना ने प्राकृतिक चिकित्सा दिवस की अवधारणा तथा संगठन के सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक हरीश उपाध्याय, अशोक सिंहल एवं अन्य वक्ताओं ने भी विविध आयामों पर अपने विचार रखे।परिचर्चा में के.के. कर्णिक, दिनेश पारवानी, सत्यनारायण अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता की। संचालन श्याम टांकवाल ने किया तथा शांति पाठ कमल कुमार शर्मा द्वारा किया गया। अंत में आभार आइएनओ जिला सचिव रुद्र पाराशर ने माना। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी नितिन सक्सेना द्वारा प्रदान की गई।
 

Top