मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया अटल रैन बसेरा का निरीक्षण, निराश्रितों हेतु सर्दी में निःशुल्क आश्रय की व्यवस्था सुदृढ़|@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ बढ़ती सर्दी को देखते हुए निराश्रितों के लिए रात्रि आश्रय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देशों के तहत नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी  दुर्गा बामनिया ने मंगलवार रात सिटी रोड स्थित अटल रैन बसेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेंट, फर्श एवं रिपेयरिंग कार्यों की स्थिति देखी तथा वहां ठहरने वाले निराश्रितों से चर्चा कर अलाव, गर्म कंबल और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारी को साफ-सफाई, बिस्तर, चद्दर और कंबलों को स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए। सीटी मिशन मैनेजर प्रवीण आर्य को आश्रय स्थल के प्रचार-प्रसार हेतु अनाउंसमेंट करवाने तथा रात्रि में नगर पालिका वाहन से निराश्रितों को आश्रय स्थल तक पहुँचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। प्रवीण आर्य ने बताया कि अटल आश्रय स्थल में निराश्रितों के लिए 25 बेड की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित खुले स्थानों पर रात बिताने वाले आश्रय-विहीन लोग अपना आधार कार्ड दिखाकर यहां ठंड से बचाव हेतु निःशुल्क रात्रि विश्राम कर सकते हैं।

Top