नीमच टुडे न्यूज़ | आज जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा श्री विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में शहर में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। समाजजनों ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत एक दिन पहले से ही हो चुकी थी, जिसके तहत कल विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में मेहंदी, ड्राइंग सहित अन्य गतिविधियां शामिल रहीं, जिनमें समाज के बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजजनों ने जानकारी दी कि जांगिड़ ब्राह्मण समाज पिछले 48 वर्षों से लगातार श्री विश्वकर्मा जयंती का आयोजन करता आ रहा है और इस वर्ष इसे 49वें जन्म महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आज आयोजित पदयात्रा समाज के मंदिर से प्रारंभ होकर कमल चौक, फव्वारा चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः समाज के मंदिर पहुंचेगी , जहां आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा । समाजजनों ने बताया कि आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप सिंह परिहार, प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष पवन पाटीदार एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बहती उपस्थित रहेंगे । अतिथियों द्वारा समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जायेगा । पूरे आयोजन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला