नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच स्थानीय मदरसा दारुल उलूम इस्लामिया नीमच में बच्चों का सम्मान और वार्षिक जलसा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन स्कीम नंबर नो स्थित मदरसे में किया गया, जिसमें धार्मिक, इल्मी और सांस्कृतिक गतिविधियों की झलक पेश की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुफ्ती अशरफ सा. भोपाल, कारी निसार सा. ताल, शब्बीर सा. रामपुरा और मौलाना ईरशाद सा. जाट ने किया। बच्चों ने फौजी और फैंसी ड्रेस में प्रस्तुतियां दीं, अंग्रेजी भाषण दिए और गणतंत्र दिवस के महत्व पर चर्चा की। चार बच्चों ने पवित्र कुरआन हिफ़्ज़ किया और उन्हें द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दूसरे दिन सुबह ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने कौमी तराने और रंगारंग प्रस्तुतियां पेश कीं। भाषण, वाद-विवाद, इस्लामी क्विज, तिलावते कुरआन और नाते पाक कार्यक्रमों ने जलसे को और भी रोचक बनाया। इमामुद्दीन करी सा ने सालाना विवरण प्रस्तुत किया और बच्चों को कुरआन मजीद की तकमील कराई। कार्यक्रम का संचालन हांफिज़ नदवी ने किया और आभार मोहम्मद मुजफ्फर आलम कासमी ने माना।