नीमच टुडे की खबर का बड़ा असर- भूमाफिया आंजना के खिलाफ सख्त कार्यवाही | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | कांग्रेस नेता भूमाफिया उदयलाल आंजना और उनके भांजा विक्रम आंजना भाजपा के शासन में नीमच जिले में बड़े भूमि घोटाले कर रहे हैं। इनकी परते अब खुलती जा रही है और जांच पर जांच हो रही है। गिरदौड़ा रोड पर भगवान देवरानारायण मंदिर की जमीन हड़पने वाले इन भूमाफिया के खिलाफ नीमच प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा देवनारायण मंदिर जमीन हड़पने के मामले में जांच बैठा दी है और दस्तावेज तलब कर कार्यवाही करने आदेश दिए हैं।  इस संबंध में जांच नीमच तहसीलदार को सौंपी गई है। जांच के आदेश अपर कलेक्टर एवं देवस्थान प्रभारी द्वारा नीमच तहसीलदार ग्रामीण को दिए गए हैं। देवनारायण मंदिर की 10 आरी जमीन हड़पी गिरदौड़ा में जिस विवादित जमीन पर उदयलाल आंजना और विक्रम आंजना धुव्र रेंसीडेंस नाम से कालोनी बना रहे हैं,उस जमीन का एक हिस्सा भगवान देवनारायण मंदिर के नाम से दर्ज है।  समाजसेवी  भगतराम नायक ने  बताया हमारे परिवार के जिस विवादित जमीन को विक्रम आंजना ने अवैध तरीके से खरीदा है, उस जमीन के सर्वे नंबर- 662/2  में 0.100 हेक्टयर करीब 10 आरी जमीन भगवान देवनारायण मंदिर के छोड़ी गई थी। इस जमीन की विक्रम आंजना ने  अवैध तरीके से रजिस्ट्री अपने भाई चंद्रेश आंजना और अनिल आंजना के नाम करा दी। शासकीय रिकार्ड में यह जमीन दर्ज है, बावजूद आंजना ने नागदेवता की जमीन को हड़पा है। आपत्ति लगाई- फिर भी हो गई रजिस्ट्री भगवान की जमीन हड़पने पर भगतराम नायक कहते हैं कि विवादित जमीन को लेकर हमने 1 जनवरी 2021 को आपत्ति लगाई थी  और न्यायालय विवाद में चल रहा था, बावजूद इसके रजिस्ट्री कर दी। अगर जांच की जाए तो रजिस्ट्री शून्य हो सकती है। भगतराम नायक ने कहा  ये आंजना अब भगवान की जमीन भी नहीं छोड़ रहे हैं। इन्होंने नागदेवता की जमीन हड़पी है, इनका सर्वनाश होगा।

Top