नीमच टुडे न्यूज़ । आज 1 फरवरी को नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार विधानसभा के दक्षिण मण्डल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 60 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत अरनिया चुंडावत में कम्युनिटी हॉल डोम के भूमिपूजन से होगी। इसके साथ ही वनांचल क्षेत्र की अमावली जागीर और घसुंडी जागीर पंचायतों में भी डोम निर्माण, सीसी रोड तथा टीन शेड जैसे कार्यों का पूजन किया जाएगा। दक्षिण मण्डल अध्यक्ष मदन गुर्जर ने बताया कि विधायक परिहार ग्रामीणों से चौपाल संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे और पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश नए आयाम स्थापित कर रहा है। नीमच विधानसभा में भी विकास को नई गति मिली है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष शारदाबाई धनगर, मंडल पदाधिकारी, सरपंच, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।