नीमच टुडे न्यूज़ । राजस्थान के बूंदी जिले के 48 वर्षीय हरलाल बैरवा, जिनकी दोनों आँखों के पर्दे लगभग तीस वर्षों से क्षतिग्रस्त थे, उन्हें गोमाबाई नेत्रालय नीमच में सफल ऑपरेशन के बाद नई रोशनी मिली। हरलाल की दृष्टि बचपन से ही कमजोर थी और पिछले तीस वर्षों में उन्होंने कई चिकित्सालयों में उपचार कराए, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं मिला। गोमाबाई नेत्रालय के विशेषज्ञों ने गहन परीक्षण और रोगी की स्वीकृति के बाद दोनों आँखों के जटिल ऑपरेशन को कुशलतापूर्वक संपन्न किया। ऑपरेशन के बाद हरलाल की दृष्टि पूरी तरह सुरक्षित हो गई और अब वे पहले की तरह सब कुछ स्पष्ट रूप से देख पा रहे हैं। तीस वर्षों की तकलीफ और दृष्टिहीनता के बाद हरलाल और उनके परिवारजन अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने गोमाबाई नेत्रालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रबंधन को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाला उपचार उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया।