नीमच में आर्यिका माताजी की धर्मसभा में उमड़ा जनसैलाब, 27 बच्चों ने धार्मिक संस्कार प्रशिक्षण प्राप्त किया | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच श्री दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा में परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी ने बच्चों और माता-पिता को सुसंस्कारित जीवन जीने के मार्गदर्शन दिए। माताजी ने कहा कि 8 वर्ष तक के बच्चों के पाप-पुण्य का प्रभाव माता-पिता पर पड़ता है, इसलिए इस उम्र में नैतिक और धार्मिक संस्कार देना अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों में दान, सेवा, और परिवार के प्रति आदर जैसे संस्कार सिखाने पर जोर दिया। आर्यिका माताजी ने बताया कि बेटियां लक्ष्मी और बेटे दीपक होते हैं, उनके संस्कार पूरे परिवार और राष्ट्र का गौरव बढ़ाते हैं। बच्चों को मोबाइल या टीवी देखते समय भोजन नहीं करने, निर्धन को दान देने और मंदिर में प्रतिदिन पुण्य कर्म करने की आदत डाली जानी चाहिए। शाम को आनंद यात्रा प्रश्न मंच का आयोजन किया गया, जिसमें 27 बच्चों ने भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किए। धर्मसभा में समाज के कई गणमान्य सदस्य और महिलाएं उपस्थित रहे।

Top