नीमच में भाजपा ने तपोभूमि पर मनाई संत शिरोमणि रविदास जयंती | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार के निर्देश और जिला अध्यक्ष  वंदना खंडेलवाल के मार्गदर्शन में भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल के नेतृत्व में तपोभूमि पर संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, और अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमंत हरित, महेन्द्र भटनागर, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, जिला उपाध्यक्ष निलेश पाटीदार, आदित्य मालू, जिलामंत्री रोशन वर्मा, किरण शर्मा, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत सहित अजा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के शिक्षाओं और उनके समाज में योगदान पर प्रकाश डाला। इस कड़ी में अजा मोर्चा द्वारा मनासा विधानसभा में प्रभारी मोतीलाल मेघवाल के नेतृत्व में कुकड़ेश्वर, तथा जावद विधानसभा में प्रभारी अशोक मेघवंशी और खेमराज रेगर के नेतृत्व में रामनगर में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। मीडिया प्रभारी अरुण यादव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य संत रविदास जी के संदेश और सामाजिक समरसता को जन-जन तक पहुँचाना था।

Top