ओलावृष्टि से किसानों की फसलें तबाह, आश्वासन नहीं तत्काल राहत दे सरकार – लाड़ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मंदसौर  जिले में हुई बे-मौसम बारिश और भीषण ओलावृष्टि ने किसानों को भारी संकट में डाल दिया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजनारायण लाड़ ने बताया कि रविवार दोपहर बाद आई तेज बारिश और ओलों से झारड़ा, काचरिया देव, किशनगढ़, मनासा खुर्द, हरमाला, अरनिया देव, पामाखेड़ा सहित कई गांवों में किसानों की अफीम, गेहूं और राई-सरसों की खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। खेतों में पानी भर जाने से नुकसान और भी गंभीर हो गया है, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत एक झटके में बर्बाद हो गई।लाड़ ने कहा कि इस आपदा के समय भाजपा सरकार केवल बयानबाज़ी कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों को आश्वासन नहीं, बल्कि तत्काल राहत की आवश्यकता है। उन्होंने मांग की कि वर्ष 2019 में अतिवृष्टि के दौरान कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने बिना सर्वे के किसानों को मुआवजा दिया था, उसी तर्ज पर भाजपा सरकार भी बिना देरी और बिना सर्वे के प्रभावित किसानों को तुरंत मुआवजा राशि प्रदान करे।

Top