खेत-खेत पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, किसानों का दर्द देख हुए भावुक बारिश–ओलावृष्टि से तबाही के बाद भंवरासा फंटे पर चक्काजाम | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले में हुई भारी बारिश और भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ी अफीम, गेहूं, चना और सरसों की फसलें पूरी तरह तबाह हो गई हैं। इस आपदा के बाद किसानों का दर्द समझने और उनकी आवाज शासन तक पहुंचाने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती गुरुवार को पूरे दिन सक्रिय नजर आए। बाहेती ने भंवरासा, खेताखेड़ा, मेलकी मेवाड़, सेमली मेवाड़, केलूखेड़ा, बामनिया और पिपलिया व्यास सहित कई गांवों का दौरा किया। वे किसानों के साथ खेतों में उतरे और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का निरीक्षण किया।

किसानों ने बताया कि दाने झड़ चुके हैं और लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। किसानों की पीड़ा सुनकर बाहेती भावुक हो गए। फसलों के नुकसान के बाद मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने भंवरासा फंटे पर चक्काजाम किया। इस दौरान तरुण बाहेती किसानों के साथ सड़क पर बैठ गए और शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसान सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मान और न्याय चाहते हैं। बाहेती ने अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश को मौके पर बुलाकर खेतों में जमीनी हकीकत दिखाई। उन्होंने मांग की कि अफीम को फसल बीमा योजना में शामिल किया जाए और प्रभावित किसानों को बिना देरी मुआवजा दिया जाए।

Top