नीमच टुडे न्यूज | यादव स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक स्थल यादव सर्कल पर समाजजनों द्वारा समाज के वरिष्ठ नरेंद्र सिंह सागर के शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त होने और पूर्व डीएसपी रवि सिंह अम्ब के जन्म दिवस पर सम्मान कर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर यादव महासभा अध्यक्ष यशवंत हरित, यादव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक समिति अध्यक्ष राकेश सोन, यादव महासभा के पूर्व अध्यक्ष भारत सिंह लोक्स, हेमंत हरित, रमेश प्लास, विनोद हरित, घनश्याम अंब घनश्याम प्लास, रविशंकर जेरिया, दरबारीलाल राजोरा, राजेश व्यास, कैलाश कर्णिक, गंभीरमल यादव, देवी सिंह कर्णिक, राजेश हरित, नंदकिशोर कुंगर करण डूंगरवाल, सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार सर्कल समिति के अध्यक्ष राकेश सोन ने किया।
