संकल्प से समाधान अभियान में तेज़ी, 5 हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत नीमच जिले में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों की 106 सेवाओं के लिए कुल 7,889 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5,286 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। शेष 3,503 लंबित आवेदनों के शीघ्र व शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने जिला अधिकारियों को दिए। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सभी विभाग प्राथमिकता के साथ लंबित आवेदनों का समाधान कर पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने प्रत्येक तहसील में नेत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर आयोजित करने, स्कूल परिसरों में मां की बगिया, किचन गार्डन व पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए। समग्र ई-केवायसी में 91.86 प्रतिशत प्रगति पर संतोष जताते हुए शेष सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, पीएम स्वनिधि योजना के तहत अब तक 2,769 हितग्राहियों को लाभ वितरित किया जा चुका है।

Top