नीमच में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, तीन वाहन जब्त | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को खनिज विभाग की टीम ने नीमच एवं जीरन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गिट्टी, रेत एवं खण्डा का परिवहन कर रहे तीन वाहनों को जब्त किया है। जिला खनिज अधिकारी  गजेन्द्र सिंह डाबर ने जानकारी देते हुए बताया कि खनिज टीम द्वारा नियमित जांच के दौरान इन वाहनों को पकड़ा गया। जब्त किए गए वाहनों में रेत से भरा ट्राला (पंजीयन क्रमांक आरजे-27 जीसी 4635), गिट्टी से भरा डंपर (एमपी-44 जीए 1455) तथा खण्डा से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली (आरजे-09 आरई 4690) शामिल हैं। सभी जब्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस थाना जीरन, नीमच सिटी एवं जावद की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। विभाग द्वारा म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Top