बडोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 77 रोगियों ने उठाया लाभ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच आयुष विभाग द्वारा बुधवार को ग्राम बडोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को आयुर्वेदिक उपचार एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त एवं प्रमेह जैसी विभिन्न बीमारियों की जांच की गई तथा रोगियों को नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। शिविर के दौरान बीपी की नि:शुल्क जांच भी की गई। साथ ही लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय, तनाव से मुक्ति, स्वस्थ दिनचर्या अपनाने तथा संतुलित पोषण के महत्व की जानकारी दी गई। शिविर में कुल 77 रोगियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस अवसर पर डॉ. जितेन्द्र मौर्य, संजय उपाध्याय एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  गुड्डी रावत ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कीं। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजनों की मांग की।

Top