जहरीला पदार्थ गटकने से 48 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | सोनियाना गांव की रहने वाली विधियां बाई (48) की जहरीला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। अज्ञात कारणों के चलते उन्होंने जहरीला पदार्थ गटक लिया था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मंगलवार सुबह जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला ने जहरीला पदार्थ किन परिस्थितियों में सेवन किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Top