MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ाई, असिस्टेंट टाउन प्लानर के 39 पदों पर भी भर्ती | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ा दी है। आयोग के अनुसार अब इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मई से 9 जून तक किए जा सकेंगे। इससे पहले आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से 26 मार्च के बीच प्रस्तावित थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। इस निर्णय से विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा, जो स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) में शामिल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार SET का परिणाम अप्रैल माह में घोषित होने की संभावना है, ऐसे में परिणाम आने के बाद पात्र अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही MPPSC ने असिस्टेंट टाउन प्लानर के 39 पदों पर भर्ती के लिए भी विज्ञापन जारी कर दिया है। इस पद के लिए परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। आयोग के इस कदम से लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Top