भावगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.10 लाख की एमडी के साथ कुख्यात आरोपी गिरफ्तार | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | भावगढ़ थाना पुलिस को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। बुधवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले के एक कुख्यात आरोपी को 21.18 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है। वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार, लाल-काले रंग की हीरो फैशन बाइक को देखकर चालक ने चेकिंग से बचने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सादिक पिता बाबु खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी कोटड़ी हाल निवासी नौगावा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) बताया।तलाशी में एमडी के साथ बाइक और मोबाइल भी जब्त किए गए। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार रुपए आंकी गई है। एसडीओपी कीर्ति बघेल के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Top