कानून-व्यवस्था में योगदान के लिए, एमपी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रालय द्वारा किया जायेगा सम्मानित | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने वर्ष 2025 के लिए अति-उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी की है। सूची में भोपाल के एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है। उन्हें 26 जनवरी पर राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भी चुना गया था। बुधवार को जारी सूची में कुल 123 अधिकारियों और कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 146 अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए नामित किया गया है। भोपाल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी जैसे स्पेशल डीजी पंकज कुमार श्रीवास्तव, आईजी रुचिवर्धन मिश्र, आईजी शियास ए., एआईजी मलय जैन, एआईजी अमित सक्सेना और मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा भी इस सूची में शामिल हैं। यह सम्मान उन अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया गया जिन्होंने कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण, तकनीकी कार्य और जन-सुरक्षा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया। पुलिस मुख्यालय ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि किसी पदक प्राप्त अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध वर्तमान में कोई जांच या विभागीय/न्यायिक प्रकरण लंबित है, तो संबंधित इकाई को तत्काल इसकी सूचना देनी होगी। सूचना न देने पर कार्रवाई की जाएगी।

Top