औंकारेश्वर में तम्बोली समाज धर्मशाला का भूमिपूजन, नीमच के माणक मोदी समाज रत्न से सम्मानित | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच पवित्र तीर्थ नगरी औंकारेश्वर में शनिवार को संयुक्त तम्बोली समाज की प्रस्तावित धर्मशाला का भव्य भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम सकल तम्बोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश लख्खुलाल चौरसिया के मुख्य आतिथ्य तथा 108 महामण्डलेश्वर सच्चिदानंदजी महाराज, अन्नपूर्णा आश्रम औंकारेश्वर के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उज्जैन डीएसपी राकेश मोदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में समाज सेवा और दिव्यांगजनों के कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नीमच जिले के रामपुरा स्थित नवजीवन संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी माणक मोदी को “समाज रत्न” सम्मान से अलंकृत किया गया।

इसके साथ ही कुकडेश्वर से प्यारचंद चंदेल, महेश मोनु मोदी व उनकी टीम, डालूराम तोडावाल, ओमप्रकाश भानपिया, जगदीश मणिराम भानपिया तथा प्रहलाद बैरा को भी समाज रत्न सम्मान प्रदान किया गया कार्यक्रम में अध्यक्ष संतोष कपूरचंद कुमरावत (खण्डवा) एवं राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट धीरेन्द्र घनश्याम पटेल ने  पार्वती माणक मोदी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समाजहित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी सहित मुंबई, इंदौर, भोपाल, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

 

Top