नीमच टुडे न्यूज़ । मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर संघ, नीमच शाखा की मासिक बैठक आज 5 फरवरी गुरुवार को प्रातः 11 बजे पेंशनर कार्यालय में आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता प्रांतीय उपसचिव भूपाल सिंह राठौर ने की, जबकि संचालन जिला सचिव सुरजमल आर्य ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्यामसुन्दर अग्रवाल ने बताया कि जावद, मनासा और नीमच तहसीलों की नई कार्यकारिणी के नियुक्ति पत्र आज उन पदाधिकारियों को प्रदान किए गए जो पिछली बैठक में उपस्थित नहीं थे। साथ ही फरवरी माह में जन्मदिन मनाने वाले पदाधिकारी घीसालाल जोशी व रमेशचंद्र लोहार को मोती माला से सम्मानित किया गया। साथ ही मदनलाल बोरीवाल की विवाह की 50वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी गई। नए सदस्यों गोपाल सोईवाल, मोहन साल्वी, ख्वाजा हुसैन, सदाशिव गरासिया एवं शिवलाल छातोदिया का स्वागत किया गया। मीटिंग में 11 फरवरी को होने वाले दो-स्तरीय धरना प्रदर्शन की जानकारी साझा कर अधिक से अधिक पेंशनर्स के सहभागी होने की अपील की गई।