सांसद सुधीर गुप्ता की पहल पर मुख्यमंत्री ने दी नीमच की दिवंगत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन मेघवाल के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | दिल्ली नीमच जिले के ग्राम राणपुर में मधुमक्खियों के हमले में अपनी जान गंवाने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन बाई मेघवाल के परिवार के लिए सांसद सुधीर गुप्ता की सक्रियता और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशीलता संबल बनकर सामने आई है। सांसद सुधीर गुप्ता की पहल पर प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता देने और बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का निर्णय लिया।

दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर इस दुखद घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार ने एक कमाऊ सदस्य खो दिया है और बच्चों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। सांसद की बातों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तुरंत मानवीय आधार पर सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है। सांसद सुधीर गुप्ता की इस सक्रियता की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि की सजगता के कारण ही परिवार को समय पर न्याय और आर्थिक सुरक्षा मिल सकी।

Top