मध्यप्रदेश कांग्रेस अजा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरालाल परमार 8 फरवरी को नीमच प्रवास पर | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति (अजा) विभाग के प्रदेश सचिव महेश वीरवाल ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नीमच-मंदसौर जिले के प्रभारी हीरालाल परमार आगामी 08 फरवरी 2026 को नीमच प्रवास पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार,  परमार अपने प्रवास के दौरान नीमच जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे और जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इसके बाद वे जिला कांग्रेस कार्यालय 'गांधी भवन' पहुंचेंगे, जहाँ अजा विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विशेष मुलाकात करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक नियुक्तियों, विशेषकर अजा विभाग के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं की राय लेना और स्थानीय फीडबैक प्राप्त करना है। प्रदेश सचिव महेश वीरवाल ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन की मजबूती में सहयोग करें।

Top