नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने ग्राम भाटखेडा में 15 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे सार्वजनिक डोम (कम्युनिटी हॉल) का भूमि पूजन किया। इस हॉल का उद्देश्य सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए सुविधाएं प्रदान करना और गांववासियों की आर्थिक बचत में मदद करना है। विधायक परिहार ने कहा कि सामुदायिक भवन का सही उपयोग करते हुए गांव में भाईचारे और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखना चाहिए। साथ ही इसका उपयोग गांव की समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं की तैयारी के लिए किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को खेती के साथ फलदार वृक्ष लगाने, गौपालन और भैंसपालन करने की प्रेरणा भी दी, जिससे उनकी आय दोगुनी हो सके। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी, जैसे जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जनपद अध्यक्ष शारदा बाई मदनलाल, मंडल अध्यक्ष किशोरदास बैरागी, महामंत्री वीरेन्द्रसिंह राठौड़, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीपसिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।