नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच सिटी थाना क्षेत्र से 22 दिन पहले लापता हुई 19 वर्षीय युवती के परिजन और स्थानीय समाजजन शुक्रवार रात थाने पहुंचे और पुलिस की देरी भरी कार्रवाई पर नाराज़गी जाहिर की । परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को खड़ावदा निवासी कन्हैयालाल बहला-फुसलाकर ले गया, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। रोज़ शिकायतों के बावजूद ढिलाई से की जा रही कार्रवाई ने परिजनों को और समाज को चिंतित कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर युवती जल्द नहीं मिली तो बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।थाना प्रभारी पुष्पा चौहान ने कहा कि पुलिस लगातार युवती की खोज में जुटी है और लोकेशन मिलने के बाद संभावना है कि एक-दो दिन में उसे सुरक्षित ढूंढ लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।