नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच के सगराना गांव स्थित गोल्ड क्रैश फैक्ट्री में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान के बेटे इंद्रजीत सिंह और भांजे आदित्य पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम सिंह चौहान को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक फैक्ट्री में रेत डंपर के भुगतान के लिए पहुंचे थे, तभी उन पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया गया था। घटना के बाद कैंट थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही आरोपी की पत्नी, डूंगलावदा की सरपंच रानी विक्रम सिंह चौहान, कैंट थाने पहुंचीं और अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विरोध जताया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और शेष आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।