नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले में खनिज विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को व्यापक अभियान चलाया। यह कार्रवाई नीमच, जावद, सिंगोली और मनासा क्षेत्रों में की गई, जहां अवैध रूप से रेत, खंडा और मुरूम का परिवहन किया जा रहा था। खनि अधिकारी गजेंद्र सिंह डावर और सर्वेयर सुनील जाधव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने सुबह से देर रात तक निगरानी रखी और मौके पर ही एक जेसीबी तथा चार ट्रैक्टर जब्त किए। जब्त वाहनों को मध्य प्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित थानों की पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। ये वाहन कलेक्टर के आगामी आदेश तक पुलिस निगरानी में रहेंगे। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
