विकास नगर–हुडको कॉलोनी के बीच राजयोग साधना केन्द्र का शुभारंभ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच वर्तमान समय में तनाव, डिप्रेशन और उससे जुड़ी बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। टेंशन के कारण अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, उदासी, उच्च रक्तचाप और अन्य समस्याएँ आम होती जा रही हैं। इन समस्याओं से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा नि:शुल्क राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके सकारात्मक और प्रभावी परिणाम सामने आए हैं। केवल नीमच नगर में ही 1000 से अधिक लोग राजयोग साधना के माध्यम से विभिन्न मानसिक व शारीरिक परेशानियों से राहत पा चुके हैं। इसी कड़ी में नीमच के विकास नगर एवं हुडको कॉलोनी के मध्य, जैन मंदिर के सामने रविवार 8 फरवरी को प्रातः 11 बजे ‘राजयोग साधना केन्द्र’ का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक दिलीपसिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपड़ा तथा राजयोग तपस्विनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इस केन्द्र पर प्रतिदिन नि:शुल्क राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रातः 9 से 12 बजे एवं संध्या 5 से 8 बजे के बीच 45 मिनट की साधना कराई जाएगी, जिसमें शांत वातावरण में मेडिटेशन का व्यावहारिक अभ्यास भी शामिल होगा।

Top