नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच 07 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के नीमच जिले में नए जिला प्रभारी की नियुक्ति की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारिणी अजय शेरोके, महिला प्रदेश अध्यक्ष पार्वतीबाई साहू, नीमच जिला अध्यक्ष महिला दिया गोयल और संगठन संरक्षक एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में रणजीत सिंह उर्फ रंजन स्वामी को नीमच जिला प्रभारी नियुक्त किया गया।इस अवसर पर रंजन स्वामी ने कहा कि वह संगठन को हमेशा मजबूत बनाने के लिए कार्यरत रहेंगे। उन्होंने गौमाता की रक्षा, हिन्दू धर्म को आगे बढ़ाने और समाज सेवा में अग्रणी रहने का संकल्प व्यक्त किया। रंजन स्वामी ने यह भी कहा कि वह संगठन के हित में ईमानदारी, अनुशासन और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। उनका मानना है कि हिन्दुत्व हमारी आत्मा है और राष्ट्र की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। संगठन के सिद्धांतों का पालन करते हुए वह पूरे समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे।