विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में शिवना नदी साफ, 1 ट्राली कचरा निकाला – स्वच्छ नदी, स्वस्थ जीवन का संदेश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मंदसौर शिवना नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए चलाए जा रहे शिवना शुद्धिकरण जनअभियान का सिलसिला रविवार को 89वें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर अभियान में शामिल श्रमदानियों ने नदी में फैली काई, कचरा और गंदगी को हटाया और नदी के आसपास प्लास्टिक, पन्नी, बोतलें एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री भी एकत्र कर साफ-सफाई की। इस दौरान लगभग 1 ट्राली कचरा नदी से बाहर निकाला गया। क्षेत्रीय विधायक विपिन जैन ने कहा कि “स्वच्छ नदी से ही स्वस्थ जीवन संभव है। नदियों को गंदा करने से बीमारियां फैलती हैं। सभी लोग नदी में प्लास्टिक, कचरा या पूजा सामग्री न डालें।” उन्होंने आमजन से अपील की कि वे शिवना शुद्धिकरण अभियान में भाग लें और इसे सफल बनाएं। अभियान में विधायक  जैन के साथ समाजसेवी, महिला नेत्रियां और स्थानीय कांग्रेसजन समेत कई श्रमदानी उपस्थित रहे, जिन्होंने मिलकर नदी को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया।

Top