नीमच में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की तैयारी जोर-शोर से, सीएमओ ने की कचरा और अतिक्रमण निरीक्षण | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच नगर पालिका परिषद नीमच ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों को जोर-शोर से शुरू कर दिया है। नपाध्यक्ष  स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ)  दुर्गा बामनिया ने शनिवार 7 फरवरी को स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक और पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में सीएमओ ने तीनों स्वच्छता गेंग को वार्ड में न लगाकर सिर्फ बड़े नालों की सफाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर के सभी कचरा पॉइंट से समय पर कचरा उठाने और नागरिकों को गीला-सूखा कचरा पृथक करने व रीसायकलिंग अपनाने हेतु प्रेरित करने के निर्देश भी दिए।

सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों का तीन दिवस का वेतन रोकने और सफाई अमले की छुट्टी पर प्रतिबंध लगाने के साथ आपात स्थिति में ही अवकाश लेने की शर्त रखी। निरीक्षण के दौरान  बामनिया ने सड़क किनारे बंधे पशुओं को हटवाया और नर्सरी वालों को सड़क पर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। उनका निरीक्षण दशहरा मैदान, शंकर आयल मिल, बरुखेड़ा रोड, ग्वालटोली और जिला चिकित्सालय परिसर तक फैला। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और सफाई के दौरान ड्रेस कोड पालन करने के निर्देश भी दिए। इस प्रकार नीमच नगर पालिका की प्रशासनिक तत्परता और स्वच्छता अभियान शहर को साफ-सुथरा बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।

Top