नीमच टुडे न्यूज़ | हिंगोरिया बालाजी से नीमच सिटी मठ मार्ग का भूमिपूजन रविवार 8 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि विधायक दिलीपसिंह परिहार मुख्य अतिथि और नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम मीणा मोहल्ला, नीमच सिटी में संपन्न होगा। भूमिपूजन में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवा, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष दारासिंह यादव और पार्षदों की उपस्थिति भी रहेगी।
इस परियोजना के तहत 2.55 किलोमीटर लंबाई वाला मार्ग 297.87 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा। मार्ग बनने से नीमच सिटीवासियों को मुख्य सड़क के अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी, जिससे यातायात की समस्या कम होगी और शहरवासियों को सफर में सहजता मिलेगी। नगर प्रशासन ने इस मार्ग को सिटीवासियों के लिए बड़ी सौगात करार दिया है। शहरवासियों की सुविधा और यातायात सुगमता को ध्यान में रखते हुए मार्ग के निर्माण से आने वाले समय में आवागमन और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है