नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच के टाउन हॉल में सेन समाज द्वारा युवक–युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें इस वर्ष ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन लेकर नवाचार किया गया ।सेन समाज द्वारा आयोजित इस परिचय सम्मेलन में समाज के युवती युवकों को वैवाहिक संबंधों के लिए एक मंच प्रदान किया गया। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन के लिए 200 युवक–युवतियों का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 364 आवेदन प्राप्त हुए, जो आयोजन की सफलता को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में केवल नीमच ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से भी युवक–युवतियां शामिल हुए। मंच पर आकर प्रतिभागियों ने अपना एवं अपने परिवार का परिचय दिया, साथ ही शैक्षणिक व अन्य आवश्यक जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि आगामी 28 अप्रैल को भादवा माता परिसर में सेन समाज द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। समाज को उम्मीद है कि सभी जोड़ों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्रम की जानकारी दीपक गहलोत एडवोकेट ने दी।